Thursday, 12-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

कूड़े से पटे हैं नाले, जनता हो रही परेशान

कूड़े से पटे हैं नाले, जनता हो रही परेशान


सही से सफाई करें नगर निगम



बरेली।   भारतीय सद्भावना मंच व  राष्ट्रीय समाज सेवा मंच के पदाधिकारियों ने बैठक रखी जिसमें अध्यक्षता करते हुए समाजसेवी हाजी नदीम शमसी ने कहा चारों ओर विकास हो रहा है नगर निगम वार्डो की सफाई सही तरीके से कराई जाए कई क्षेत्रों में गंदगी होने की वजह से जनता परेशान खलील स्कूल के बराबर में नाला कूड़े से पटा हुआ कई नालो का यही हाल नगर निगम का ध्यान सिर्फ जनता से टैक्स लेने का है स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान की ओर नगर निगम सही तरीके से ध्यान दें हाजी नदीम शम्सी ने कहा हमने बरेली से हवाई सेवा बढ़ाने के लिए आज  प्रधानमंत्री जी को ज्ञापन भेजा जिसमें मांग की जनता को धार्मिक स्थलों तीर्थ स्थल पर जाने में सुविधा हो और व्यापारियों को अपना व्यापार बढ़ाने के लिए सहूलियत हो जनहित के लिए हवाई सेवा लखनऊ कोलकाता वाराणसी प्रयागराज ग्वालियर हरिद्वार बालाजी केदारनाथ वैष्णो  देवी अयोध्या मथुरा शिर्डी और हाजियों के लिए बरेली से जद्दा एयरपोर्ट आदि स्थानों पर जाने के लिए हवाई यात्रा और बढ़ाई जाएं बैठक में मौजूद हाजी नदीम शम्सी रजत अग्रवाल नवेद इजराइल अल्वी हाजी शहजाद हिमायू राजा राजपाल तरन चड्डा दीपक मयंक पंडित मोहित अग्रवाल अजीम अहमद हसनैन अंसारी

whatsapp whatsapp