दहेज उत्पीड़न का हुआ मुकद्दमा तो बहला फुसलाकर कर लिया समझौता
दहेज उत्पीड़न का हुआ मुकद्दमा तो बहला फुसलाकर कर लिया समझौता
फिर भी करते रहे परेशान, मारपीट कर घर से निकाला
बरेली। थाना आंवला के ग्राम मानोना निवासी शाइस्ता पत्नी नाजिम ने बताया कि 27 अप्रैल 2022 को नाजिम पुत्र जाफर निवासी सिरोली के साथ हुआ था जिसके बाद ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करने लगे जब पीड़िता ने 498 ए, 323,504, 506 सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया तो आरोपी माफी मांगते हुए बहला फुसलाकर कर समझौता करते हुए अपने साथ वापिस ससुलाल ले गए पर उत्पीड़न करते रहे आरोप है कि तीन महीने पहले बिना तलाक दिए मारपीट कर घर से निकाल दिया। और अब कह रहे हैं कि तलाक दे दिया है खुद दूसरी जगह निक़ाह करवाएंगे। पीड़िता ने सख्त कार्यवाही की मांग करते हुए कप्तान को शिकायती पत्र दिया है।