एसडीएम व सीओ ने नगर में चलाया व्यापक चेकिंग अभियान,
सचिन सक्सेना की रिपोर्ट...
आंवला:- देश और प्रदेश कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है।प्रतिदिन लाखों की संख्या में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज मिल रहे हैं।लाखों मरीज उपचार के दौरान ठीक भी हो रहे हैं।प्रतिदिन हजारों लोग असमय मौत के मुंंह में समा रहे हैं।लेकिन आंवला नगर के कुछ लोग इस महामारी में भी बेबजह नगर की सड़कों पर निकल रहे हैं।और कोरोना संक्रमण को बढाने का कार्य कर रहे हैं।नगर के कुछ बाजारों में व्यापारी भी अपनी दुकान चोरी-छिपे खोलकर सामान बेच रहे हैं।सरकार ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लॉकडाउन लगाया हुआ है।लॉकडाउन के दौरान सिर्फ आवश्यक सेवाओं को छूट प्रदान की गई है।किराना,दूध आदि की दुकानों की समय सीमा निर्धारित कर दी गई है।लेकिन नगर के कुछ व्यापारी आवश्यक सेवाओं से जुड़ी बस्तुओं के अलावा भी टीबी,फ्रिज,बासिंगमशीन,कूलर,कपडा,व सोने चांदी के आभूषण भी बेच रहे हैं।यह दुकानदार दुकान के शटर उठाकर ग्राहकों को अंदर बैठा लेते हैं।जिससे कोरोना संक्रमण का नगर में खतरा बढ रहा है।नगर के प्रमुुुख बाजार पक्का कटरा का सबसे बुरा हाल है।यहां के बाजारों में भारी भीडभाड भी हो रही है।बृहस्पतिवार को पूर्व में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेकर उपजिलाधिकारी आंवला पारुल तरार,क्षेत्राधिकारी आंवला चमन सिंह चाबड़ा ने चौकी इंचार्ज नगर अभय कुमार पाण्डेय और पर्याप्त पुलिस बल के साथ नगर में भ्रमण कर लॉकडाउन का उल्लंघन करने के जमकर पेंच कसे और चेतावनी देकर छोड़ा।दोनों उच्चाधिकारियों ने पुलिस बल के साथ स्टेट बैंक चौराहा,भुर्जी टोला,घेर अन्नू खां,घंटाघर, गंज त्रिपौलिया,पुरैना तिराहे आदि पर पैदल भ्रमण कर सघन चेकिंग अभियान चलाया।