छात्र छात्राओं को स्कूल प्रशासन द्वारा बंधक बनाकर प्रताड़ित करने पर डीएम को ज्ञापन
छात्र छात्राओं को स्कूल प्रशासन द्वारा बंधक बनाकर प्रताड़ित करने पर डीएम को ज्ञापन
बरेली। हार्टमैन कॉलेज में छात्र छात्राओं को स्कूल प्रशासन द्वारा बंधक बनाकर प्रताड़ित करने के आरोप लगाते हुए आज जिला अधिकारी कार्यालय पर एक शिकायती पत्र दिया और स्कूल के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की बताया बच्चे हार्टमैन कालेज बरेली में विभिन्न कक्षाओं में पड़ते हैं दिनांक 07 मई 2022 को बच्चों को परीक्षा से आन्सर शीट छीनकर एक एकांत कमरे में बंद कर दिया गया जिसमें स्कूल का टूटा हुआ फर्नीचर था बिना पानी , बिजली , टॉयलेट की व्यवस्था के 2:30 घंटे तक बंद रखा जिससे कई बच्चों की तबियत खराब हो गई । छुट्टी के समय कुछ अभिभावकों को इसकी जानकारी हुई तब उनके विरोध के बाद सादा पेपर पर परीक्षा ले ली गई जोकि अत्यन्त घोर निन्दनीय है इस कारण बच्चों का मानसिक उत्पीड़न हुआ है । यह एक अमानवीय कृत्य है जिससे बच्चे बहुत भयभीत और सहमे हुए हैं । स्कूल की शालिनी जुनेजा , ज्वेल मैसी , रोशन और प्रधानाचार्य अनिल कुल्लू जो कि उक्त प्रकरण में मुख्य रूप से जिम्मेदार है । उक्त लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही कर मुकदमा पंजीकृत करने की मांग की।
शिकायत के दौरान नरेंद्र राणा , चौधरी राशिद खा , आर के शर्मा , विकास सक्सेना , आफताब आलम , अजीम खान , अशरफ अली , मोहम्मद मोईन , मिक्की खान , कपिल अग्रवाल , फैज़ रहमान , मुकुल दीक्षित , मोहित चावला , सलीम आदि लोग मौजूद रहे ।