लाभार्थी सम्पर्क अभियान की तैयारी को लेकर बैठक
लाभार्थी सम्पर्क अभियान की तैयारी को लेकर बैठक
बरेली। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर महानगर प्रभारी पंकज गुप्ता के दिशानिर्देश अनुसार महानगर अध्यक्ष डॉक्टर के.एम. अरोरा के नेतृत्व मे लाभार्थी सम्पर्क अभियान की तैयारी को लेकर कार्ययोजना बनाई गई। इस अवसर पर उन्होने बताया कि इस कार्ययोजना के लिए सभी सभी नौ मंडलो के अध्यक्ष, और प्रभारी के साथ शक्तिकेन्द्र संयोजक ,प्रभारी ,तथा बूथ अध्यक्ष, प्रभारी व उनकी टीम को सभी लाभार्थियो से सम्पर्क करना है इस अवसर पर लाभार्थी सम्पर्क अभियान संयोजक महानगर मंत्री अमरीश कठेरिया एडवोकेट, रेखा श्रीवास्तव महानगर उपाध्यक्ष, कैंट विधान सभा संयोजक शिशुपाल कठेरिया, संतोष कश्यप शहर विधान सभा संयोजक राजीव गुप्ता, शीतल गुलाटी, डॉक्टर तृप्ति गुप्ता नीलम जेठा,जयसवाल हरवंश सेठी विस्तार अंकित गौड कृष्णा चौधरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।