नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

चलती सड़क पर खड़ी कार में अचानक आग, कुछ ही मिनट में धू-धू कर खाक

चलती सड़क पर खड़ी कार में अचानक आग, कुछ ही मिनट में धू-धू कर खाक



रामपुर रोड पर अफरा-तफरी, दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू; शॉर्ट सर्किट की आशंका


बरेली। रामपुर रोड स्थित मिनी बाईपास पर सील किशन होंडा के सामने बुधवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे खड़ी एक कार में अचानक आग भड़क उठी। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया। तेज उठती लपटें और धुएं के गुबार से आसपास अफरा-तफरी फैल गई। लोगों ने अपनी-अपनी गाड़ियां मौके से हटानी शुरू कर दीं, वहीं कुछ ने आग बुझाने की कोशिश भी की, लेकिन लपटें इतनी तीव्र थीं कि किसी के काबू में नहीं आईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार कुछ देर से सड़क किनारे खड़ी थी और चालक आसपास किसी काम से गया हुआ था। अचानक बोनट से धुआं उठता देख लोगों ने शोर मचाया, लेकिन कुछ ही सेकेंड में धुआं आग में तब्दील हो गया। गर्मी और तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। इससे दोनों दिशाओं में वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात कुछ देर के लिए प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही किला थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने करीब पंद्रह मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार बुरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। पुलिस ने कार को किनारे हटवाकर यातायात सामान्य कराया। किला थाना प्रभारी सुभाष ने बताया कि आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका है, जिसकी पुष्टि फॉरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना के बाद आसपास के इलाके में काफी देर तक दहशत का माहौल बना रहा।

whatsapp whatsapp