Wednesday, 05-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

बिजली विभाग पर बीएसएनएल का लाखों रुपया बकाया

बिजली विभाग पर बीएसएनएल का लाखों रुपया बकाया


चीफ इंजीनियर से लेकर सभी सीयूजी फोन बंद 


बरेली।         लाखों रुपए का बिल बकाया होने पर भारत संचार निगम ने बरेली में बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर से लेकर सभी सीयूजी फोन बंद कर दिए हैं। फोन बंद होने से बरेली में सभी बिजली अधिकारियों के फोन पर इंटरनेट सेवाएं और आउटगोइंग सेवाएं बंद हो गई हैं। फोन बंद होने से विभाग के सभी महत्वपूर्ण कार्य ठप हो गए हैं। इसके साथ ही बिजली आपूर्ति संबंधी कार्यों में भी देर होने से जनता को परेशानियां हो रही हैं।

बताया जाता है बिजली विभाग पर भारत संचार निगम का लाखों रुपए का बिल बकाया है। जोकि तमाम सूचनाओं के बाद भी जमा नहीं किया गया है। सूत्र बताते हैं कि सीयूजी फोन के बकाया जमा करने को लखनऊ मुख्यालय कई बार जानकारी दी गई लेकिन बावजूद इसके बिल जमा ना होने से भारत संचार निगम ने यह कदम उठाया लिया। सीयूजी फोन बंद होने से बिजली विभाग में दर्जनों की तादाद में मोबाइल फोन मात्र एक खिलौना भर रह गए हैं।

whatsapp whatsapp