अब राष्ट्रीय हनुमान दल ने कर्नाटक व हाथरस में हुए हत्याकांड के संबंध में दिया ज्ञापन
अब राष्ट्रीय हनुमान दल ने कर्नाटक व हाथरस में हुए हत्याकांड के संबंध में दिया ज्ञापन
बरेली। राष्ट्रीय हनुमान दल जिला महानगर इकाई ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन से हाल ही में कर्नाटक के शिव मोगा में बजरंग दल के कार्यकर्ता भाई हर्षा व हाथरस उत्तर प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कृष्णा यादव की कुछ अज्ञात जिहादियों द्वारा हत्या को मुख्य रखते हुय दोनों प्रकरण में मांग की है के इस हत्याकांड में जो भी अपराधी लिप्त हैं उनको तुरंत गिरफ्तार कर फांसी की सजा दी जाए, साथ ही दोनों पीडितों के परिवारों को 30-30 लाख रुपए मुआवजा, सरकारी नौकरी व परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए ताकि भविष्य में भी इस तरीके की अनहोनी ना हो। महोदय जिहादियों के हौसले बुलंद हैं इन दोनों प्रकरणों में अगर सरकार के द्वारा तुरंत कोई भी कार्यवाही नहीं की गई तो राष्ट्रीय हनुमान दल आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए सड़कों पर उतरेगा। ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष देवदत्त शर्मा उर्फ राज शर्मा ,महानगर अध्यक्ष दीपक पाठक , शैलेंदा नंद महाराज ,जिला प्रभारी वंश उपाध्याय, जिला कोषाध्यक्ष संजीव कश्यप, जिला उपाध्यक्ष शशि कपूर, जिला उपाध्यक्ष सीपी सिंह जिला ,महामंत्री माधव महेश्वरी उपस्थित रहे