Wednesday, 11-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

मां कर सके बेटे का अंतिम दीदार मात्र एक दिन में बनाया पासपोर्ट

मां कर सके बेटे का अंतिम दीदार मात्र एक दिन में बनाया पासपोर्ट


कैलिफोर्निया में बेटे की गोली मारकर हुई थी हत्या



बरेली।             क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने कमला को एक दिन में पासपोर्ट बनाकर दिया है, ताकि वह कैलिफोर्निया में जाकर अपने बेटे के अंतिम दीदार कर सकें। कमला की बेटे की 24 फरवरी को कैलिफोर्निया में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी शव भारत नहीं आ सका तो कमला ने क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था।बिजनौर के बढ़ापुर गांव निवासी 29 वर्षीय राज सिंह उर्फ गोल्डी कैलिफोर्निया के सेल्वा स्थित एक गुरुद्वारे में रागी थे। राज के पिता की पांच साल पहले मौत हो गई थी। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि शव भारत नहीं आ पाने की स्थिति में राज की मां कमला बेटे के अंतिम संस्कार को कैलिफोर्निया जाना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया। मानवीय दृष्टिकोण के आधार पर सारी प्रक्रियाएं पूरी कर महज एक दिन में उनका पासपोर्ट बनाकर तैयार किया गया है।

whatsapp whatsapp