Thursday, 12-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

पैदा होने से पहले ही करवा ली अपने नाम वसीयत, अब बेच डाला प्लाट

पैदा होने से पहले ही करवा ली अपने नाम वसीयत, अब बेच डाला प्लाट


कई बार शिकायत करने पर भी नहीं हो रही दस्तावेजों की जांच


बरेली      थाना बारादरी के हजियापुर तलइया निवासी उर्मिला देवी पत्नी प्रेमचंद भारती ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं नगर आयुक्त को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि वह आरोपियों के विरुद्ध कई बार शिकायती पत्र दे चुकी है परंतु अभी तक आरोपियों के दस्तावेज की जांच भी नहीं की गई और कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी दोनों भाई बहन फर्जी दस्तावेज जमा कर नगर निगम में सफाई नायक एवं सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात हैं और उन्होंने फर्जी तरह से पीड़िता के ससुर की वसीयत में खुद को दिखाकर प्लाट भेज दिया है इसमें बड़ी बात यह है कि आरोपी ने अपनी जन्मतिथि 1971 दर्शाई है जबकि उसकी बहन ने 1977 दिखाई है जबकि वसीयत 1972 में दर्शाई गई है पीड़िता ने यह भी बताया कि हर जगह नाम में फेरबदल है फिर भी कई बार शिकायत करने पर विभाग के लोगों द्वारा मिलीभगत कर ना तो जांच की जा रही है ना ही कार्रवाई पीड़िता ने उक्त दस्तावेजों की जांच के लिए मांग की है

whatsapp whatsapp