डेलापीर सब्जी मण्डी में आग ने मचाई तबाही
डेलापीर सब्जी मण्डी में आग ने मचाई तबाही
लगभग 25 दुकानों में लगी अचानक आग
बरेली। गुरुवार देर रात डेलापीर सब्जी मण्डी में अचानक आग लग गई इससे पहले कोई कुछ समझ पाता आग की लपटें बढ़ती गई और देखते ही देखते लगभग 25 दुकानों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। खबर लिखे जाने तक पाँच दमकल की गाड़ियां पहुँच चुकी थी जो आग पर काबू नहीं पा सकी। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।