Wednesday, 05-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

बेटे के हाथ पैर में कीलें ठोकने का माँ ने लगाया पुलिस पर आरोप

बेटे के हाथ पैर में कीलें ठोकने का माँ ने लगाया पुलिस पर आरोप



एसएसपी ने मामले पर लिया संज्ञान 



बरेली।        जिले में एक महिला ने पुलिस पर बेटे को तालिबानी सजा देने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसका बेटा 24-25 मई की रात को उसका बेटा रोड़ पर बैठा था इसी दौरान बारादरी थाने के तीन सिपाही पहुंच गए और उसके बेटे को मास्क नहीं लगाने के आरोप में पकड़ लिया। इसी बात को लेकर पुलिस और उसके बेटे में कहासुनी हो गई। पुलिस उसके बेटे को पकड़कर थाना बारादरी की  चौकी जोगी नवादा ले गई। जब उसे मामले की जानकारी हुई तो वह चौकी जोगी नवादा पहुंची । इस दौरान उसे पता चला कि उसके बेटे को पुलिस ने किसी काम से भेजा है। कुछ देर में उसे जानकारी हुई उसका बेटा खेड़ा की तरफ देखा गया है। जब वह वहां पहुंची तो उसने देखा कि उसके बेटे के  हाथ और  पैर पर कील गड़ी है और वह मरणासन्न हालत में पड़ा है । जब उसने पुलिस से मामले की जानकारी लेना चाही तो पुलिस ने उनके बेटे को जेल भेजने की धमकी दी। महिला आज एसएसपी रोहित सिंह  सजवाण के पास अपनी शिकायत लेकर पहुंची। एसएसपी ने रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि थाना बारादरी का एक मामला है जहां एक लड़का रंजीत सिंह है। रंजीत सिंह द्वारा आरोप लगाया गया है कि कुछ पुलिस कर्मियों द्वारा उसके हाथ पैर में कील घूपी है । पूरे मामले की जांच कराई गई है।जिससे पता चला है कि 24 मई को रंजीत द्वारा पुलिस से बतमीजी की गई थी । यह व्यक्ति बिना मास्क के घूम रहा था ।इस प्रकरण में इस पर धारा 323,504,506, के साथ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।इसके बाद वह भाग गया था।इसके बाद भी पुलिस दबिश देने गई थी।इस पर पूर्व में भी कई मामले दर्ज है।इस व्यक्ति द्वारा गिरफ्तारी से बचने के लिए यह घटना रची गई है।

whatsapp whatsapp