Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

साहिब भाइयों पर चल रहा है 302 का मामला मझको बचा लो

साहिब भाइयों पर चल रहा है 302 का मामला मझको बचा लो


पीड़िता ने अपने भाइयों पर लगाया आरोप, नहीं रहने दे रहे पति के संघ




बरेली        थाना नवाबगंज के मिलक पिछोड़ा निवासी राबिया बी पत्नी युसूफ उर्फ इदरीश ने सुरक्षा की मांग करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को बताया कि उसका निक़ाह 20 जुलाई 2020 को हुआ था जिसके उपरांत दो जुड़वा बच्चे भी हुए जिनकी मौत हो गई थी पीड़िता ने बताया कि 1 वर्ष पहले वह अपने मायके बिलसंडा पीलीभीत गई थी जब उसके पति उसे बुलाने वापस गए तो पीड़िता के भाइयों ने मारपीट कर पति को भगा दिया और पीड़िता को वहां से नहीं आने दिया जबरन पति से कागजों पर अंगूठा लगवा कर मामला खत्म होने की बात कही पीड़िता ने बताया कि तब से उसे अपनी निगरानी में रखा था और आने नहीं दिया जब पीड़िता ने विरोध किया तो उसको जान से मार कर नहर में बहाने की धमकी दे दी पीड़िता ने बताया कि 3 अप्रैल 2023 को सब लोगों को सोते हुए छोड़कर वह किसी तरह अपने ससुराल पति के पास आ गई है और बड़ी ही शांति के साथ रह रही है वह अपने पति के साथ रहना चाहती है परंतु भाई 4 अप्रैल को घर में आए और साथ चलने को कहा मना करने पर पति एवं पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी है महिला ने बताया कि उसके आरोपी भाइयों पर 302 का मुकदमा पहले से चल रहा है एवं वह दबंग किस्म के व्यक्ति हैं महिला को अपनी एवं पति की जान का खतरा है

whatsapp whatsapp