अपने फायदे के लिए व्यापारी नेताओ ने जीवित महिला को दिखाया म्रतक
अपने फायदे के लिए व्यापारी नेताओ ने जीवित महिला को दिखाया म्रतक
महिला कप्तान से बोली अभी मैं जीवित हूँ साहिब
क्या नेताओं की तरह व्यापारी भी कब्जों में हैं माहिर
व्यपारियो ने की कोतवाली में शिकायत, तो दूसरे दिन विपक्ष पहुँचा कप्तान के पास
बरेली। कॉलेज रोड इस्थित रोडवेज मार्केट के कुछ व्यापारी नेता शुक्रवार को एकत्रित होकर थाना कोतवाली में पहुंचे थे जिन्होंने अपने एक साथी व्यापारी के मालिक पर आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया था जिसको लेकर विपक्षी शनिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे और उन्होंने व्यापारियों द्वारा लगाए गए आरोप एवं उनके द्वारा फर्जी तरीके से बनाए जा रहे दवाब को झूठा साबित कर दिया। बताते चलें रोडवेज पर चड्डा मार्केट के स्वामी गुरदीपसिंह पुत्र अतर सिंह द्वारा अपनी बजुर्ग मां के साथ अन्य लोगों को साथ लेकर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि 21 नवंबर 1994 में उसके पिता अतर सिंह द्वारा अपनी दुकान नंबर 9 मकरंदपुर सरकार सट्टा मार्केट पवन कुमार चांदना को किराए पर दी थी परंतु पिता अतर सिंह की मृत्यु के बाद किराया देना बंद कर दिया एवं उसके भाई भी दुकान पर बैठने लगे प्रार्थी द्वारा दुकान खाली करने के लिए कई बार नोटिस भेजा गया परंतु उक्त उक्त लोगों ने फर्जी तरीके से किराए की रसीद कुछ महीने की तैयार करवा दी और रसीदों को कोर्ट में सिविल जज बरेली के यहां दाखिल किया एवं वाद पत्र में मिथ्या शास्त्र यह जानते हुए कि प्रार्थी के बाद जीवित है वादपत्र में प्रार्थी की मां 90 वर्षीय महेंद्र कौर की मृत्यु के बाद किराया प्रार्थी का भाई प्राप्त करके रसीद जारी कर रहा है दर्शाया गया है जिसकी जानकारी प्रार्थी को हुई तो प्रार्थी द्वारा पवन चांदना उसके भाइयों से धोखाधड़ी कूट रचना करके फर्जी रसीदें तैयार करने के संबंध में बात की गई जिस पर 4 फरवरी 2022 की शाम वह अन्य लोगों को लेकर घर में घुस आए और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी एवं दुकान खाली करने के बदले 20 लाख रुपए की मांग की गई जब वहां पर अन्य लोग एकत्रित होने लगे तो उक्त लोग धमकी देते हुए चले गए हैं प्रार्थी ने एसएसपी से गुहार लगाई है कि उक्त लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी जबरन कब्जा एवं जान से मारने की धमकी को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर न्याय दिलाया जाए