Wednesday, 11-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

पार्सल के ज़रिए 97 तलवारों की होम डिलीवरी देख पुलिस रह गयी हैरान

*पार्सल के ज़रिए 97 तलवारों की होम डिलीवरी देख पुलिस रह गयी हैरान*




महाराष्ट्र में कोरियर कंपनी में आए 3 अलग-अलग पार्सल के भीतर से 97 तलवारें, 2 कुकरी, और 9 मयान मिले हैं जिसके बाद पिंपरी चिंचवड़ पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

जानकारी के मुताबिक DTDC नामक कूरियर कंपनी में कर्मचारियों को दो बॉक्स पर शक हुआ, उन्होंने इसकी जानकारी कंपनी के रीजनल मैनेजर रंजीत कुमार सिंह को दी जिसके बाद मैनेजर ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।


पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जब दोनों संदिग्ध बॉक्स की स्कैनिंग की गई तो शक बढ़ने पर बॉक्स को खोलने का फैसला लिया गया। दोनों बॉक्स के खुलते ही पुलिस का सिर चकरा गया क्योंकि इन दोनों बॉक्स में 97 तलवार, 2 कुकरी, और 9 मयान बरामद की गई। इसके बाद कूरियर भेजने वाले 40 ग्रीन एवेन्यू, अमृतसर, पंजाब के निवासी उमेश सुध और पार्सल की डिलीवरी लेने वाले अनिल होन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी महाराष्ट्र के औरंगाबाद का रहने वाला है।


पुलिस के मुताबिक एक बोरी के भीतर लपेटी हुई 5 अन्य तलवारें भी पुलिस टीम के हाथ लगी है जो मनिंदर खालसा फोर्स के द्वारा अमृतसर के रहने वाले आकाश पाटिल के पते पर भेजी गई थी।

इन तलवारों को अवैध तरीके से खरीदने और बेचने वाले चारों आरोपियों के खिलाफ अब पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है


कोरियर कंपनी के जरिए अवैध तरीके से मिले हथियारों के इस जखीरे को राज्य में होने वाले चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है। पुलिस के मुताबिक बरामद हथियारों की कुल कीमत 3 लाख 22 हजार रुपए है।


जानकारी के मुताबिक इससे पहले भी ऐसे हथियार कूरियर कंपनी के जरिए दूसरे शहरों में पहुंचाए गए थे, अब पुलिस जांच में जुटी हुई है कि उस वक्त इसका खरीदार कौन था।

whatsapp whatsapp