Wednesday, 11-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

कोरोना को देखते गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने लिया बड़ा फैंसला

बरेली।       सिक्खों का सबसे बड़ा त्यौहार खालसा साजना दिवस जिस दिन सिक्खों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी ने अमृत छका कर खालसा फोर्स प्यार की थी यानी की बैसाखी जिसको पूरी सिख कौम श्रद्धा पूर्वक उत्साह के साथ मनाती है जिसमें हजारों की तादाद में संगत भाग लेती है एवं सत्संग के साथ प्रसाद भी ग्रहण करती है परंतु कोविड-19 के बढ़ते हुए केस को देखते हुए शासन ने रात्रि कर्फ्यू घोषित कर दिया है इसलिए कोरोना प्रोटोकॉल के तहत गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गुरु गोविंद सिंह नगर मॉडल टाउन की प्रबंधक कमेटी ने एक बड़ा फैसला लिया है की इस बार 13 तारीख को होने वाले वैशाखी पर्व जोकि गुरुद्वारा दुखनिवारण संजय नगर में होना सुनिश्चित था वह नहीं होगा उसकी जगह गुरुद्वारा सिंह सभा मॉडल टाउन में प्रातः 10:00 बजे तक दीवान सजाया जाएगा जिसमें बाहर से आने वाले रागी जत्थे एवं प्रचारक अब भाग नहीं लेंगे। इसी के साथ 12 एवं 13 अप्रैल की रात्रि सजने वाले दीवान की समाप्ति रात्रि कर्फ्यू को देखते हुए 8:30 बजे तक ही सजाए जाएंगे। सारे कार्यक्रम का निचोड़ अमृत संचार 14 अप्रैल को सुबह 9:00 बजे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा माडल टाउन में होगा। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सोशल मीडिया के माध्यम से सभी संगत को अपील की है की करोना प्रोटोकोल को देखते हुए मास्क सैनिटाइजर एवं सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखें जिससे सब का भविष्य उज्जवल रह सके।

whatsapp whatsapp