छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने वृक्षारोपण जन आंदोलन में लिया प्रतिभाग
छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने वृक्षारोपण जन आंदोलन में लिया प्रतिभाग
बरेली 33 करोड़ वृक्षारोपण जन आंदोलन 2022 उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत उच्च शिक्षा विभाग को 26740 पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसमें बरेली के कुल 38 महाविद्यालयों को 700.. 700 पौधों को रोपित करने का लक्ष्य दिया गया है ,उक्त आदेश के अनुपालन में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय द्वारा वृक्षारोपण नोडल अधिकारी महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ मनीषा राव के निर्देशन मैं विभिन्न औषधीय, फलदार तथा छायादार पौधों को उपरोक्त किया जा रहा है जिसमें आंवला, हरड़, बहेड़ा ,नींबू, सहजन, बेल ,अर्जुन ,आम ,इमली ,नीम तथा विभिन्न प्रजातियों के पौधों को रोपित किया जा रहा है क्योंकि शासन का आदेश है कि प्रातः 6:00 बजे से हर घंटे की रिपोर्ट शासन को भेजनी है अतः वृक्षारोपण समिति संयोजक डॉ अनु महाजन तथा डॉ फौजिया खान डॉदिनेश सिंह व गजेंद्र सिंह सुबह से शासन कौ पौधारोपण की रिपोर्ट भेज रहा है शाम 4:00 बजे तक शिक्षा विभाग द्वारा लगभग 60% लक्ष्य पूर्ण कर लिया गया है !200 ...200 राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा लगाए गए ! आज महाविद्यालय में एक औषधीय वाटिका का शुभारंभ माननीय क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ संध्या रानी के कर कमलों द्वारा किया गया जिसमें विभिन्न प्रजातियों की औषधि पौधे लगाए गए डॉसंध्या रानी ने कहा कि हमें ना सिर्फ पौधों को रोपित करना है बल्कि उनका ध्यान भी रखना है तभी हमारा कर्तव्य पूरा होगा! डॉ अन्नू महाजन ने छात्राओं द्वारा पौधों को संरक्षित करने की शपथ दिलाई!