गैस किट लगी वैन में चल रही थी फ़ास्ट फ़ूड की तैयारी, आग की लपटों ने किया खाक
गैस किट लगी वैन में चल रही थी फ़ास्ट फ़ूड की तैयारी, आग की लपटों ने किया खाक
बरेली। एक तरफ लॉक डाउन ऊपर से 15 अगस्त पर हर तरफ टिक्की, बतासे व फास्ट फूड की बिक्री धड़ल्ले से होती नजर आई। वहीं थाना प्रेम नगर क्षेत्र के राजेंद्र नगर में एक मारुति वैन जिसमें फास्टफूड भेचने की तैयारियां चल रही थी इसी बीच गाड़ी को आग की लपटों ने अपनी चपेट में ले लिया देखते ही देखते गाड़ी के अंदर का हिस्सा राख हो गया इतनी बड़ी लापरवाही रही। बताते चलें सबसे बड़ी बात यह है कि गाड़ी खुद गैस किट पर चल रही थी अभी यह भी नहीं कहा जा सकता कि गैस किट पास थी या नहीं साथ ही जो गाड़ी गैस किट पर चल रही है उसमें आग का काम करने की परमिशन किसने देदी यह कहा नहीं जा सकता आनन-फानन में पड़ोसियों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। पर ऐसे लोगों पर अंकुश कैसे लगेगा।