Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

29 से शुरू होगा 59वां महान दिवाली मेला

29 से शुरू होगा 59वां महान दिवाली मेला


रोटरी क्लब में प्रेस वार्ता में दी जानकारी



बरेली          हर वर्ष रोटरी क्लब द्वारा दशहरा एवं दिवाली मेले का बरेली की जनता को इंतजार रहता है इस बार दशहरा मेला बरसात की वजह से कुछ फीका पड़ गया वही 59 वा दिवाली मेला कल से आरंभ होने जा रहा है जो 29 से 31 अक्टूबर तक चलेगा। क्लब के अध्यक्ष डीपी सिंह ने बताया की 58 साल पहले इस मेले का शुभारंभ सर्किट हाउस की धरती से हुआ था जो विषम मंडल एवं बरेली कॉलेज ग्राउंड के बाद काफी बरसों से बरेली क्लब ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा है प्रेस वार्ता के दौरान क्लब द्वारा किए गए अच्छे कार्यों को बताया एवं बताया गया कि मेले में 29 अक्टूबर को तारे जमीन पर, फेस इन द क्राउड, बेस्ट हेयर स्टाइल, बेबी शो एवं मुंबई के डांस ग्रुप द्वारा गीत संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। तो दूसरे दिन तारे जमीन पर, फेस इन द क्राउड, ब्यूटीफुल आईज प्रतियोगिता के साथ म्यूजिकल नाइट एवं डांस का मनमोहक कार्यक्रम होगा। तीसरे एवं अंतिम दिन बेस्ट कपल, तारे जमीन पर, मेला क्रीम, फेस इन द क्राउड के साथ आतिशबाजी मुख्य आकर्षण रहेगी। सह मेला निर्देशक एवं मीडिया कोऑर्डिनेटर संजीव औतार अग्रवाल ने बताया कि क्लब द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप पोलियो कैंप गरीब लड़कियों की शादी में समान वितरण विचारों में कंबल चौकी चौराहा पर यात्री शेड निर्माण मोर्चरी का समाज को अर्पित करना वाटर कूलर लगवाना वृक्षारोपण करना गर्मी में शरबत वितरण करना एवं सर्दियों में चाय वितरण करना आदि कार्य क्लब द्वारा लगातार किए जा रहे हैं। प्रेस वार्ता के दौरान अध्यक्ष डीपी सिंह पूर्व अध्यक्ष डॉ एके चौहान पूर्व अध्यक्ष नरेश मलिक सचिव पंकज श्रीवास्तव मेला निर्देशक शेखर यादव प्रधीर गुप्ता संजीव औतार अग्रवाल अरविंद गुप्ता विमल अवल राजीव गुप्ता मनीष गोयल मनोज गिरी सुधांशु शर्मा मोहित वैश्य अंकित अग्रवाल शलभ गोयल प्रेम यादव अभिलाष राणा विपिन गर्ग आदि उपस्थित रहे

whatsapp whatsapp