पेशाब को बस रोक रहा था यात्री, कंडक्टर ने चलती बस से फेंका, मौत
पेशाब को बस रोक रहा था यात्री, कंडक्टर ने चलती बस से फेंका, मौत
परिवार के साथ जयपुर मजदूरी करने जा रहा था जहानाबाद का विजय
मानवता शर्मशार, सामान लूट ले गए अन्य लोग
बरेली। पीलीभीत रोड बजरंग ढाबे के सामने गुरुवार रात बड़ी घटना हो गई. प्राइवेट डबल ड्रेगर बस के परिचालक ने चलती बस से मजदूर को फेंक दिया. बस के पिछले पहिए में आकर मजदूर की मौके पर मौत हो गई. हंगामा के बाद चालक और परिचालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गए. घटना के बाद मौके पर जाम लग गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कार्रवाई शुरू कर दी. परिजनों ने जमकर हंगामा किया पुलिस ने मामला शांत करने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। पीलीभीत जहानाबाद के रहने वाले विजयपाल पुत्र पोतीराम अपने परिवार के साथ जयपुर में ईंट भट्टे पर मजदूरी करने जा रहा था. विजय को रास्ते में टॉयलेट लगी थी. उसने कई बार परिचालक से बस रोकने की बात कही थी. मृतक के भतीजे प्रमोद का आरोप है कि इसको लेकर परिचालक से कहा सुनी हुई थी. जिसके बाद उसने मारपीट की थी. इसी को लेकर विवाद बढ़ गया और बजरंग ढाबे के पास चलती बस से परिचालक ने विजय को धक्का दे दिया. बस से नीचे गिरने के बाद मजदूर उसके पिछले पहिए में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद परिवार वालो ने हंगामा कर दिया. विवाद बढ़ता देख चालक और परिचालक बस छोड़कर फरार हो गए. मृतक विजय पाल के भतीजे प्रमोद ने बताया कि वह अपने चाचा विजयपाल और दादी नत्थो देवी, भाई-भाभी, पत्नी बच्चों के साथ मजदूरी करने के लिए जयपुर जा रहे थे. बस में कुछ देर सफर करने के बाद विजयपाल ने टॉयलेट की बात कह कर बस रोकने की बात कही थी. इसको लेकर कई बार परिचालक से झड़प हुई. लेकिन उसने बस में झड़प हुई लेकिन उसने बस नहीं रोकी.प्रमोद का आरोप है कि तेज टॉयलेट आने पर विजय ने बस रोकने को कहा तो परिचालक ने उसे चलती बस से नीचे फेंक दिया. इसी बस के पिछले पहिए में विजय के आने से मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों ने हंगामा किया तो चालक और परिचालक ने बामुश्किल बस रुकी. प्रमोद की मौत की जानकारी होने पर चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए. डबल डेकर बस की चपेट के पिछले पहिए में आने से विजय की मौत के बाद की जानकारी होने पर चालक और परिचालक फरार हो गए. बीच रोड पर घटना होने के बाद चालक और परिचालक पर छोड़कर फरार हो गए. इसके बाद जाम लग गया. मृतक की मां नात्थो देवी ने मौके पर हंगामा कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने वी मुश्किल परिजनों को शांत करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी. मृतक के भतीजे प्रमोद ने बताया कि चाचा की मौत के बाद वह बस से उतरने के बाद लोगों से बातचीत और कार्यवाही की मांग कर रहे थे. इसी बीच उनका लोग सामान लौट कर ले गए. जिसमें उनका जरूरी सामान और बैग में रखी हुई नकदी शामिल है. पुलिस ने चालक और परिचालक केसाथ साथ सामान लूटने वालों पर भी कार्रवाई का आश्वासन दिया है.