सब रास्ते चमका दो प्रदेश के आका आने वाले हैं
सब रास्ते चमका दो प्रदेश के आका आने वाले हैं
बरेली। हमारे शहर की सबसे बड़ी विलमना यह है कि जब भी कोई मुख्य अतिथि की सूचना बरेली आगमन के लिए आती है तब तुरंत ही साफ सफाई अभियान शुरू कर दिया जाता है ऐसा ही सबसे बड़ा नजारा देखने को मिला सेटेलाइट से पीलीभीत रोड का जहां यूनिवर्सिटी के पास पड़े कूड़े के ढलाव को रात ही रात जेसीबी से साइड करवाने का कार्य शुरू कर दिया गया वजह थी की प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के आगमन की सूचना पहुंच चुकी थी जिस कारण देर रात तक नगर निगम की दर्जनों गाड़ियां सेटेलाइट रोड पर साफ सफाई करती हुई नजर आई इतना ही नहीं महामारी के समय में यूनिवर्सिटी के बाहर कूड़े का ढलाव बना रखा हुआ है परंतु उस पर कहीं प्रदेश के आका की नजर न पड़ जाए कूड़े को साइड पर लगाने का कार्य रात के समय जेसीबी से कराया जा रहा था काश नगर निगम ऐसे ही सफाई शहर में रखें तो बीमारियों के आंकड़ों को कम करने में काफी मददगार होगा।