रामगंगा के तट पर पहुँचे मेयर, किया निरीक्षण
रामगंगा के तट पर पहुँचे मेयर, किया निरीक्षण
मेयर बोले लगी है निगरानी समिति ना हो कोई परेशानी
बरेली। पिछले दिनों कोविड-19 के बढ़ते हुए मौतों के आंकड़ों को चलते राम गंगा तट पर दाह संस्कार किए जा रहे थे एवं रामगंगा में शवों को बहा दिया जा रहा था यहां पर गंगा के किनारे दफना दिया जा रहा था जिसको लेकर मुख्यमंत्री ने रोक लगाने हेतु दिशा निर्देश दिए थे जिसको देखते हुए मेयर उमेश गौतम द्वारा रामगंगा टेट के लिए निगरानी समिति तैयार की गई जिसमें पार्षदों के अलावा नगर निगम के अधिकारी मौजूद हैं जिस का निरीक्षण करने के लिए उमेश गौतम रामगंगा तट पर पहुंचे और उन्होंने वहां जायजा लिया कि सब कुछ दिशा निर्देश के मुताबिक चल रहा है या नहीं मेयर ने बताया कि वैसे तो राम नंदा नगर निगम के अंतर्गत नहीं आता परंतु अब इस महामारी को देखते जिम्मा उठाया है। मुख्य रूप से यह देखा गया कि वहाँ साफ सफाई रहे कोई पीपी किट याँ गन्दगी न फैलाये। और वहाँ होने वाले अंतिम संस्कार में लकड़ी निशुल्क है याँ नहीं। मेयर ने बताया कि अब वहाँ आने वाले किसी व्यक्ति को कोई परेशानी नहीं होगी। निरीक्षण करते वक्त महापौर डॉ उमेश गौतम के साथ अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह, पार्षद मुनेंद्र यादव, पार्षद अजय कुमार चौहान, पार्षद अतुल कपूर, पार्षद महेश राजपूत व्यापारी नेता विशाल मेहरोत्रा भी उपस्थित रहे।