Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

वृंदावन के प्रेम मन्दिर के गोदाम में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

यूपी के मथुरा में वृंदावन के लोकप्रिय प्रेम मंदिर में आग लग गयी। आग मंदिर के पिछले हिस्से में लगी, आग ने जल्द ही विकराल रूप ले लिया, आग की लपटें देख वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। आग बुझाने के लिए दमकल की दो गाड़ियां फौरन मौके पर पहुँची।


ये इतनी विकराल थी कि धुएं का गुबार करीब 1 किलोमीटर दूर से ही देखा जा रहा था। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और इसमें किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने का कारण फिलहाल अभी साफ नहीं हो पाया है।


बताया जा रहा है कि प्रेम मंदिर के जिस हिस्से में ये लगी वो दरअसल एक स्टोर रूम है, और यहां पर लकड़ी व कंस्ट्रक्शन से जुड़ा हुआ सामान रखा हुआ था।

whatsapp whatsapp