विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित
विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित
बरेली। साहू राम स्वरूप महिला महाविद्यालय के इतिहास विभाग द्वारा विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गयाl प्रतियोगिता में कई छात्राओं ने पीपीटी के माध्यम से भी अपने विचारों को रखा एवं सभी छात्राओं ने एक-एक पौधा और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए अपने स्तर पर रोपण करने का भी संकल्प लियाl प्रतियोगिता में चांदनी बीए प्रथम वर्ष ,अंशिका बीए द्वितीय वर्ष, फरहीन बीए द्वितीय वर्ष, निदा बीए प्रथम वर्ष, खुशी बीए प्रथम वर्ष, सबा बीए द्वितीय वर्ष आदि छात्राओं ने भाग लियाl इस अवसर पर विभाग की सभी शिक्षिकाएं डॉ सीमा गौतम, डॉ अलका मिश्रा, कु. अनम फातिमा आदि मौजूद रहीl