तुझे व तेरे बच्चों को निभटाने के बाद जाऊँगा जेल
तुझे व तेरे बच्चों को निभटाने के बाद जाऊँगा जेल
हत्या के केस में नामजद आरोपी दे रहा धमकी
पति की हत्या के पाँचवे अभियुक्त को भी करो ग्रिफ्तार
बरेली। थाना मीरगंज के ग्राम मसीहा बाद की रहने वाली सुषमा पत्नी स्वर्गीय प्रमोद ने एसएसपी के समक्ष पेश होकर प्रार्थना पत्र देते हुए अपने पति की हत्या में लिप्त पांचवें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मांग की है महिला ने बताया कि 17 जनवरी 2022 को महिला के पति प्रमोद की हत्या संजय अनिल महिपाल अतिराज अतुल एवं पप्पू ने मिलकर कर दी थी जिसका मुकदमा दर्ज होने के बाद बाकी के लोग जेल चले गए परंतु पप्पू अभी भी खुलेआम घूम रहा है एवं वह धमकी दे रहा है कि अगर उसको जेल जाना पड़ा तो वह पीड़िता एवं उसके बच्चों को निपटाने के बाद जेल जाएगा महिला ने अपनी एवं बच्चों की जान का खतरा बताते हुए पति की हत्या में लिप्त पांचवे अभियुक्त पप्पू को भी जेल भेजने की मांग की है