Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

21 दिसंबर को होगा चित्रांश महासभा का वैवाहिक परिचय सम्मेलन अब तक करा चुके हैं 6000 से ज्यादा शादियां

350 से ज्यादा हो चुके है रजिस्ट्रेशन

बरेली।अखिलभारतीय चित्रांश महासभा द्वारा आयोजित 20 वां विशाल चित्रांश समागम, कायस्थ वैवाहिक परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन 21 दिसंबर, 2025 को मनोहर भूषण इंटर कॉलेज, नैनीताल मार्ग बरेली के प्रांगण में आयोजित होगा | 
 इस संदर्भ में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया | कार्यक्रम मनोहर भूषण इंटर कॉलेज के प्रांगण में किया गया | इस अवसर पर जिला अध्यक्ष व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी राकेश कुमार सक्सेना ने बताया कि वर्षों की भांति इस वर्ष यह कार्यक्रम बहुत ही बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा | साथ ही यह कार्यक्रम आज की युवा पीढ़ी को समर्पित होगा |
 प्रभारी जी ने बताते हुए कहा अब तक इस सम्मेलन में 350 बायोडाटा आ चुके हैं | यह बायोडाटा, बरेली जिला से ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा अन्य प्रदेशों से भी प्राप्त किए गए हैं | इस कार्यक्रम में उन चित्रांशों को भी सम्मानित किया जाएगा | जिन्होंने शिक्षा, खेल आदि में अभूतपूर्व सफलता पाई है|  इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चि. डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव (महापौर- नगर निगम- गोरखपुर) होंगे | अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा सहित कई और गणमान्य  चित्रांश समीत्तियां भी पधार रही हैं |
 कार्यक्रम के प्रथम सत्र में चित्रांश समागम होगा तथा द्वितीय सत्र में सम्मान समारोह होगा तथा तृतीय सत्र में युवक युवतियों का परिचय कराया जाएगा | कार्यक्रम के अंतिम सत्र में लकी ड्रा का भी आयोजन किया जा रहा है, जो के इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होगा |
 इस अवसर पर राकेश कुमार सक्सेना अनूप कुमार सक्सेना संदीप सक्सेना गुड्डू दीपक सक्सेना कमल भारती सुधीर सक्सेना सत्य प्रकाश विकास चित्रांश रूपम जौहरी प्रियंक सक्सेना अलंकार सक्सेना प्रतिभा जौहरी ममता जोहरी नीलम रानी अलका सक्सेना आदि मौजूद रहे |

whatsapp whatsapp