Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

संजय नगर में चली ताबड़तोड़ गोलियां, चार घायल

संजय नगर में चली ताबड़तोड़ गोलियां, चार घायल


महिला के कपड़े भी फाड़े, दो नाली बरामद


बरेली।         पुरानी रंजिश को लेकर थाना बारादरी के संजय नगर में ताबड़तोड़ फायरिंग की गई मौके पर पहुँची पुलिस ने दोनाली बरामद कर ली है। आरोप है कि वहाँ के रहनेवाले दलील सिंह का बेटा चंदू यादव आए दिन बदमाशी दिखाता है कियुकि रोजाना रोहन ठाकुर जिसपर दर्जनों मुक़द्दमे दर्ज है व अन्य लोग वहाँ सरेआम दारू पीते हैं और आने जाने वाले लोगों से दबंगई दिखाने के लिये गाली गलौज करते रहते हैं जिसका आए दिन विरोध होता है। जानकारी के मुताबिक हमेशा की तरह रविवार को भी दारू भाजी चल रही थी। जिसपर वहाँ मौजूद विक्की यादव उर्फ अजय ने विरोध किया जिसपर दलील सिंह अपनी दोनाली लेकर साथ मे चन्दू यादव, रोहन ठाकुर, अर्जुन व बहादुर अपने अन्य साथियों के साथ डण्डे, तलवारें लेकर हमला वर हो गए। दलील व चन्दू ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी घटना में विक्की के पेट मे व विक्की के जीजा शेर सिंह के बाजू में छर्रे लगे हैं वहीं विक्की की मां अनिता व पड़ोस की चाची लीलावती पर तलवार से हमला किया गया जिसमें अनिता के सर पर गम्भीर चोट आई व जबड़ा टूट गया, लीला वती के सर व हाथ पर गम्भीर चोट आई और कन्धे पर भी चोट आई। बीचबचाव करने पहुँची विक्की की बहन ममता के  हमलावरों ने कपड़े फाड़ दिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दलील सिंह की दोनाली बरामद कर ली और घायलों को जिला अस्पताल भेजा जहां उनका इलाज चल रहा है।

whatsapp whatsapp