Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

काकोरी ट्रेन एक्शन डे पर छात्राओं ने ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता में लिया भाग

काकोरी ट्रेन एक्शन डे पर छात्राओं ने ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता में लिया भाग 




बरेली         साहू राम स्वरूप महिला महाविद्यालय बरेली के इतिहास विभाग के अंतर्गत काकोरी ट्रेन एक्शन डे पर  छात्राओं ने भाषण प्रतियोगिता में भाग लेते हुए अपने विचार व्यक्त किए ।भाषण प्रतियोगिता ऑनलाइन कराई गई जिसमें  20 छात्राओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में सभी कक्षाओं की छात्राओं ने भाग लिया ।महाविद्यालय  की प्राचार्या प्रोफेसर अनुपमा मेहरोत्रा ने छात्राओं को आशीर्वचन दिया। विभाग से डॉ सीमा गौतम ,डॉ अलका मिश्रा, कुमारी अनम फातिमा भी कार्यक्रम से जुड़ी रहीं ।अंत में विभागाध्यक्षा डॉ सीमा गौतम ने विषय पर प्रकाश डालते हुए  अपने विचार व्यक्त किएl प्रतियोगिता में खुशी गुप्ता प्रथम, प्राची शर्मा द्वितीय ,और लक्ष्मी मौर्य तृतीय स्थान पर  रहीं। कार्यक्रम संचालन में एम ए फाइनल की छात्रा सूफिया कुरेशी का विशेष योगदान रहा।

whatsapp whatsapp