Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

सुप्रीम कोर्ट, प्रधानमंत्री और ऐप्जा कार्यकर्ताओं के सम्मान पर चोट बर्दाश्त नहीं : अनुराग सारथी*

*सुप्रीम कोर्ट, प्रधानमंत्री और ऐप्जा कार्यकर्ताओं के सम्मान पर चोट बर्दाश्त नहीं : अनुराग सारथी*


*गोला में आपत्तिजनक बयानबाजी के खिलाफ फूटेगा जनाक्रोश, विशाल आंदोलन की चेतावनी*


गोला गोकर्णनाथ लखीमपुर खीरी।

 देश की सर्वोच्च न्यायिक संस्था सुप्रीम कोर्ट, माननीय प्रधानमंत्री और ऐप्जा (AIPJA) के कार्यकर्ताओं पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर माहौल गरमा गया है। अनुराग सारथी ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि “संवैधानिक संस्थाओं और राष्ट्र के नेतृत्व के सम्मान से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।”


उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की आड़ में देश की गरिमा पर हमला करने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती। “जो लोग सस्ती लोकप्रियता के लिए मर्यादा लांघ रहे हैं, उन्हें जनता जवाब देगी,” सारथी ने कड़े शब्दों में कहा।


सारथी ने स्पष्ट किया कि यदि आपत्तिजनक बयान देने वाले सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते हैं तो गोला में एक विशाल आंदोलन छेड़ा जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित लोगों की होगी।


उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक संगठन का नहीं, बल्कि देश के सम्मान और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रश्न है। “हम चुप नहीं बैठेंगे। गोला की धरती से ऐसा संदेश जाएगा कि भविष्य में कोई भी संविधान और राष्ट्र नेतृत्व के खिलाफ अपमानजनक भाषा बोलने से पहले सौ बार सोचे,” उन्होंने चेताया।


गोला में संभावित आंदोलन को लेकर संगठन के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखा जा रहा है और रणनीति बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं।

whatsapp whatsapp