रंगोली से किया मतदान के लिए जागरूक
रंगोली से किया मतदान के लिए जागरूक
बरेली। वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय बरेली में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के तत्वाधान में स्वीप प्रभारी तथा कल्पना चावला रेंजर्स इकाई की प्रभारी डॉ हिमशिखा यादव द्वारा मतदाता जागरूकता विषय पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें से छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लियाl इस रंगोली प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की पायल पाल ने प्रथम , bsc की पीयूष प्रिया ने दित्तीय स्थान तथा bsc बायो की रुकमणी गंगवार तृतीय स्थान प्राप्त किया lअन्य प्रतिभागी छात्राओं में उपासना ,निशा ,बीएससी प्रथम वर्ष की अंशु आदि छात्राओं ने भाग लियाl डॉक्टर संध्या सक्सेना ,डॉ संजय वर्णवाल डॉ रंजू राठौर ,डॉक्टर सचिन , डॉक्टर पंकज अग्रवाल, डॉक्टर निशा वर्मा , श्रीमती ममता , श्रीमती प्रीति गोयल ने छात्राओं द्वारा बनाई गई रंगोली की भूर भूर प्रशंसा कीl