Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

बानखाना में पत्नी को मौत के घाट उतारने वाले हत्यारे ने किया अपनी गर्दन काटने का प्रयास

बानखाना में पत्नी को मौत के घाट उतारने वाले हत्यारे ने किया अपनी गर्दन काटने का प्रयास


सूचना पर पहुँची पुलिस ने ईलाज के दौरान भर्ती हत्यारे को लिया हिरासत में



ईलाज होने के बाद होगी आगे की कार्यवाही


बरेली।       थाना प्रेम नगर के बानखाना में पत्नी की बीच रोड पर चाकुओं से गोदकर हत्या करने वाले पति ने खुद भी सुसाइड करने की ने कोशिश की । पति ने अपनी गर्दन को ब्लेड से काट दिया । विकास सीबी गंज में अपने रिस्तेदार के घर पर था बहा उसने अपनी गर्दन काट ली परिजनों ने विकास को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है । जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है । घटना की जानकारी पर प्रेमनगर पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंच गई । पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है । गौरतलब है कि एक दिन पहले प्रेमनगर थाना क्षेत्र बानखाना के रहने वाले विकास सक्सेना गुरुवार को अपनी पत्नी निशी की बीच रोड पर चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी । इसके बाद से ही आरोपी अपने पूरे परिवार के साथ फरार था ।

जिसको पुलिस तलाश कर रही थी । देर रात आरोपी विकास ने अपने चाचा के घर में सुसाइड करने की कोशिश की । विकास ने ब्लेड से अपनी गर्दन को काट दिया । घटना की जानकारी होने पर आरोपी को उसके चाचा ने एक जिला अस्पताल में भर्ती कराया । जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत बेहद गंभीर बताकर उपचार शुरु कर दिया । घटना की जानकारी होने पर प्रेमनगर पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंच गई । जहां पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है । इंस्पेक्टर प्रेमनगर ने बताया कि डॉक्टरों की अनुमति के बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा । निशी की हत्या के मामले में उसकी सांस सरोज ,  देवर कमांडो उर्फ शिवम फरार हैं । जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा । जेठ आकाश और विकास को थाना प्रेमनगर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है ।

whatsapp whatsapp