Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

सजाया गया सांतवे गुरु श्री हरिराय साहिब के प्रकाश पर्व को समर्पित कीर्तन दरबार

सजाया गया सांतवे गुरु श्री हरिराय साहिब के प्रकाश पर्व को समर्पित कीर्तन दरबार


बरेली।        गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सचखंड दरबार गली बताशे वाली में सातवें गुरु श्री हरिराय साहिब जी के प्रकाश पर्व को समर्पित एक भव्य कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत भाई रंजीत सिंह द्वारा रहिरास साहब के पाठ से प्रारंभ हुई उसके उपरांत हजूरी रागी भाई साहब भाई कुशल पाल सिंह   ने कीर्तन करके संगतों को निहाल किया और 8:00 बजे से 8:30 बजे तक अखंड कीर्तनी जत्थे के भाई सुरेंद्र सिंह ने कीर्तन करते हुए जब शबद "आवहु सजना हउ देखा दर्शन तेरा राम" गाया तो संगत मंत्रमुग्ध हो गई और उसके उपरांत 8:40 बजे से 10:00 बजे तक लुधियाना पंजाब से विशेष रूप से बुलाए गए भाई साहब भाई जीवन सिंह अपने कीर्तन से संगतों को निहाल किया उन्होंने गुरबाणी कीर्तन करते हुए जब "मेरा मात पिता हर राया"शबद पड़ा जिसे सून संगत झूम उठी और साथ-साथ यह शबद गाकर कीर्तन का भरपूर आनंद लिया। अंत में भाई जीवन सिंह ने आनंद साहब का पाठ किया उसके बाद अरदास हुई और अंत में गुरु ग्रंथ साहब जी से हुकुमनामा लेने के बाद श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को सुखासन स्थान पर उन्हें विश्राम स्थल सचखंड में विश्राम कराया गया और कार्यक्रम की समाप्ति हुई। समाप्ति के बाद गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। कार्यक्रम का संचालन गुरुद्वारा के प्रधान सरदार रविंदर पाल सिंह कालरा ने किया। इस मौके पर सचिव गुरमीत सिंह खजांची अरुण कुमार गुरदीप सिंह राजेंद्र कुमार मनोज कुमार मौजूद रहे।

whatsapp whatsapp