Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

66वें रेल सप्ताह के अवसर पर विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार वितरण समारोह

66वें रेल सप्ताह के अवसर पर विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार वितरण समारोह



बरेली।     66वें रेल सप्ताह के अवसर पर मैत्री सामुदायिक केन्द्र, न्यू माॅडल कालोनी, इज्जतनगर में आयोजित विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार वितरण समारोह में मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत ने 98 रेल कर्मियों को उनके समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों से मंडल की कार्य प्रणाली में उल्लेखनीय सुधार, उत्पादकता बढ़ाने तथा रेल दुर्घटनाओं को बचाने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए विशिष्ट रेल सेवा पदक, प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार से सम्मानित किया। पुरस्कार प्राप्तकत्र्ताओं को बधाई देते हुए मंडल रेल प्रबंधक पंत ने बताया कि वित्त वर्ष 2020-21 इज्जतनगर मंडल के लिए उपलब्धियों भरा रहा। 30 अक्टूबर, 2021 को मुख्यालय गोरखपुर में आयोजित रेल सप्ताह समारोह में महाप्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवे विनय कुमार त्रिपाठी के कमलों द्वारा इज्जतनगर मंडल को सर्वाधिक 07 अन्तर्मण्डलीय कार्यकुशलता शील्डें यथा परिचालन, संरक्षा, सिगनल एवं दूरसंचार, विद्युत, सुरक्षा, कार्मिक तथा राजभाषा प्रदान की गईं। साथ ही पूर्वोत्तर रेलवे पर इज्जतनगर मंडल के काठगोदाम रेलवे स्टेशन को सर्वोत्तम व्यवस्थित स्टेशन एवं सर्वोत्तम स्चच्छ स्टेशन ट्राफी (’ए-1’ एवं ’ए’ श्रेणी) का पुरस्कार दिया गया तथा इज्जतनगर रेलवे स्टेशन को स्वच्छता वाणिज्य कार्यकुशलता शील्ड प्रदान की गई।

इस अवसर अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) अजय वाष्र्णेय, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रास्ट्रक्चर) विवेक गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. अरुण खुन्नू सहित मंडल के शाखा अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिजन भारी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सनत जैन द्वारा किया गया।

whatsapp whatsapp