अज्ञात लोगों ने पति पत्नी पर किया चाकूओं से हमला
अज्ञात लोगों ने पति पत्नी पर किया चाकूओं से हमला
लहूलुहान हालत में कराया भर्ती, जांच में जुटी पुलिस
बरेली। अंधेरे का फायदा उठाते हुए अज्ञात लोगों ने शादी से लौट रहे पति पत्नी को अपना निशाना बना लिया जानकारी के मुताबिक थाना बारादरी क्षेत्र के संजय नगर स्थित सैनिक कॉलोनी में रहने वाले सत्यपाल पुत्र देवीराम अपनी पत्नी प्रीति के साथ अपनी ससुराल से भतीजी की शादी का कार्यक्रम कर लौट रहे थे कि बिथरी पुल के नीचे बाइक सवार तीन अज्ञात लोगों ने पति पत्नी को घेर लिया और चाकुओं से हमला कर दिया यह हमला किस कारण किया गया यह भी जांच का विषय है क्योंकि पीड़ित के कहे अनुसार उनके साथ कोई लूट जैसा कार्य नहीं हुआ है फिलहाल पति पत्नी को कई जगह धारदार हथियार से हमला कर घायल किया गया है जिनका राजेंद्र नगर स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है मौके पर थाना प्रेम नगर एवं बिथरीचेनपुर पुलिस पहुंची और मामले को संज्ञान में लिया पुलिस मामले की जांच कर रही है