Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

गर्भवती महिलाओं की रोगप्रतिरोधक क्षमता होती है कम, रखें ध्यान: डॉ दीपशिखा

गर्भवती महिलाओं की रोगप्रतिरोधक क्षमता होती है कम, रखें ध्यान: डॉ दीपशिखा



बरेली।       कोरोना काल सभी के लिए मुश्किल समय है, परन्तु बच्चे, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं को जिनको साधारण तौर पर भी ज्यादा देखभाल की आवश्यकता होती है, उनको इस समय अधिक सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है। गर्भवती महिलाओं में कोरोना संक्रमण ज्यादा गंभीर रूप से देखा जा सकता है, क्योकि उनकी रोगप्रतिरोधक क्षमता अन्य आम महिलाओं की तुलना में कमजोर होती है। गर्भवती महिलाएं इस जटिल कोरोना काल में निम्न प्रकार से अपना ध्यान रख सकती है, जिससे उन पर एवं उनके होने वाले बच्चे पर कोरोना का असर न पड़े.


गर्भवती महिला को सभी लोगों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए, खासकर जिनको सर्दी.जुकाम की शिकायत हो उनसे।


गर्भवती महिला के लिए बहुत जरूरी है कि वह साफ.सफाई का विशेष ध्यान रखे। उचित अन्तराल में अपने हाथों को साबुन द्वारा धोती रहें और वे सेनिटाइजर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।


गर्भवती महिला के लिए साथ ही बहुत जरूरी है कि वो अपनी पौष्टिक व सम्पूर्ण आहार ले। इसके लिए वो अपने आहार में हरी सब्जियां, दूध फल और दाल जैसी चीजें शामिल करें। अच्छे से भोजन खाएं और स्वस्थ रहें।


हर दिन कम से कम 30 मिनट योग जरूर करें। इसके साथ ही वे हल्का.फुल्का व्यायाम भी कर सकती हैं।


हर दिन कम से कम 8से 10 गिलास स्वच्छ पानी ;विशेषकर गुनगुना जरूर पिएँ,ताकि उनके शरीर में जल की कमी न होने पाएँ। गरम पानी की भाप लें और गरारे भी करें।


गर्भावस्था में निद्रा का विशेष ध्यान रखें। समय से  सोएं व समय पर उठें और कम से कम 8 घंटे की नींद जरूर लें।

$ गुनगुने पानी मैं थोड़ा सैंधा नमक और चुटकी भर हल्दी मिलाकर गरारे करें !


कोरोना काल में अपने चिकित्सक से रूटीन चेकअप हेतु टेली कंसल्टेशन या फोन द्वारा परामर्श भी ले सकती है, जिससे अनावश्यक भीड़ और अस्पताल में मिलने वाले संक्रमण से बचा जा सके। आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की कोशिश करें।


शिशु के जन्म के बाद दूध पिलाने से पहले फेस मास्क अवश्य पहनें, हाथों को 20 सेकेण्ड तक साबुन व पानी से धोएं , निप्पल को अच्छे से साफ करके ही स्तनपान करायें।


जब भी अस्पताल जाएं मास्क व सोशल डिस्टेसिंग का पालन अवश्य करें।


ब्लड टेस्ट हेतु होम फैसिलिटी टेस्टिंग द्वारा करवाने की कोशिश करें।    


एस0आर0एम0 राजकीय आयुर्वेदिक कालेज एवं चिकित्सालय बरेली के प्राचार्य एवं अधीक्षक प्रो0 डी0के0 मौर्य ने बताया कि चिकित्सालय के चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा टैलीमैडिसन या फोन द्वारा चिकित्सा परामर्श देकर रोगियों को स्वस्थ लाभ प्रदान किया जा रहा है। हमारी प्राथमिकता स्वस्थ प्रदेश उत्तर प्रदेश के क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष विभाग के निर्देशानुसार जनमानस  को स्वस्थ रखने के उददेश्य से मंगलवार को ग्राम. इटटुआ बेनीपुर में  कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु चिकित्सालय की टीम के प्रभारी डॉ रविन्द्र कुमार सागर के द्वारा लोगो को सरकार की निर्देशित गाईड लाईन को पालन करने एवं कोरोना से बचाव के तरीके बता कर जागरूक किया गया , साथ ही  शरीर में रोग से लडने के लिये ताकत देने के लिये आयुर्वेदिक औषधियां काढा, वटी तैल आदि का वितरण  किया गया श्री दया शंकर फार्मा0ए कलेक्टर सिंह और राजकुमार का विशेष सहयोग रहा।


डा0 दीपशिखा जोशी

प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ

एस0आर0एम0राजकीय आयुर्वेदिक कालेज, बरेली।

whatsapp whatsapp