Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

ओवरब्रिज निर्माण का विरोध तेज, व्यापारियों ने बंद रखा बाजार

ओवरब्रिज निर्माण का विरोध तेज, व्यापारियों ने बंद रखा बाजार


बरेली      कुतुबखाना में ओवरब्रिज निर्माण के विरोध में व्यापारियों ने शनिवार को बाजार बंद कर दिया। व्यापारी धरने पर बैठ गए उधर कुछ व्यापारी ओवरब्रिज निर्माण के विरोध में भूख हड़ताल भी कर रहे हैं। लाउडस्पीकर के माध्यम से व्यापारी सबको बाजार बंद करने की सूचना दे रहे हैं। ओवरब्रिज निर्माण के विरोध में कुमार टॉकीज के सामने  व्यापारियों ने धरना प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने कहा कि हमको कुतुबखाना में पुल की जरूरत नहीं है। किसी को भी कुतुबखाना में पुल नहीं चाहिए। अगर, कुतुबखाना में पुल बनता है तो उनका व्यापार बंद हो जाएगा। दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों को वेतन कहां से देंगे। बच्चों का भविष्य बर्बाद हो जाएगा। इसलिए कुतुबखाना में पुल नहीं बनाया जाय। इसकी जगह बरेली में मेट्रो चला दी जाए।

whatsapp whatsapp