निःशुल्क हृदय रोग जाँच कैम्प का आयोजन
निःशुल्क हृदय रोग जाँच कैम्प का आयोजन
बरेली। ऑवर स्मार्ट बरेली फाउंडेशन के डायरेक्टर व सी ईओ संजीव कुमार गुप्ता ने बताया की सिटी हार्ट लॉन संजय नगर में निःशुल्क ह्रदय रोग जांच कैम्प का आयोजन किया गया।कैम्प की तैयारियां काफी समय से चल रही थी लगभग 200 लोगों की निःशुल्क जाँच, निःशुल्क ईसीजी, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच का लक्ष्य पूर्ण किया गया। उन्होंने बताया, कि संस्था लगातार समाजहित के कार्यों में संलग्न है और आगे भी इसी प्रकार के कार्यक्रम करती रहेगी। फाउंडेशन के मेंटर जन व कोऑर्डिनेटर जन, डॉ विनोद पागरानी,डॉ विमल भारद्वाज,आदित्य मूर्ति, एस के कपूर , संजीव गुप्ता व अन्य मेंटर कोऑर्डिनेटर जन ने इस कैम्प के जन जन में, प्रचार प्रसार में महती भूमिका निभाई व इसे सफल बनाया। कैम्प का उद्घाटन ,आईएमए अध्यक्ष डॉ विमल भारद्वाज व आगामी सत्र के अध्यक्ष डॉ विनोद पागरानी ने संस्था के अन्य पदाधिकारियों के साथ मिलकर किया।
कैम्प में वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ पुनीत सोंधी और डॉ पंकज कुमार द्वारा कुल 215 लोगों की हृदय रोग की निःशुल्क जांच की गई। महत्वपूर्ण नागरिकों में राजेंद्र गुप्ता, योगेश पटेल, संजीव गुप्ता, डॉ मीनल ऐरन, एस के कपूर, डॉ यू के दीक्षित, पवन निहालानी के अलावा कुल 215 लोगों ने जांच करायी। ऑवर स्मार्टबरेली फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे, समाजहित के इस कार्यक्रम की सभी ने भूरी भूरी प्रसंशा की।