Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

बरेली विकास प्राधिकरण, को विभिन्न सेक्टरों के व्यवसायिक भूखण्डों की नीलामी के माध्यम से लगभग रूपये-140.00 करोड़ की आय

रिपोर्ट रजनेश श्रीवास्तव

 

बरेली विकास प्राधिकरण, को विभिन्न सेक्टरों के व्यवसायिक भूखण्डों की नीलामी के माध्यम से लगभग रूपये-140.00 करोड़ की आय 





बरेली।।दिनांक 23-03-2026 को बरेली विकास प्राधिकरण के नवीन कार्यालय भवन में रामगंगा नगर आवासीय योजना एवं ग्रेटर बरेली आवासीय योजना के विभिन्न सेक्टरों के व्यवसायिक भूखण्डों की नीलामी के माध्यम से लगभग रूपये-140.00 करोड़ की आय प्राप्त हुई। 



 आज दिनांक 23-03-2026 को बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा नवीन कार्यालय भवन में रामगंगा नगर आवासीय योजना एवं ग्र्रेटर बरेली आवासीय योजना के विभिन्न श्रेणी व क्षेत्रफल के रिक्त भूखण्डों की नीलामी हेतु शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में नीलामी के माध्यम व्यवसायिक भूखण्डों का आवंटन किया गया। प्राधिकरण के व्यवसायिक भूखण्डों के आवंटन से लगभग रूपये-140.00 करोड़ की आय प्राप्त हुई। उक्त आवंटन शिविर में श्रीमती वन्दिता श्रीवास्तवा सचिव, ब0वि0प्रा0, श्री शिवधनी सिंह यादव मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी, श्रीमती नीलम श्रीवास्तव, विशेष कार्याधिकारी, श्री अजीत कुमार, विशेष कार्याधिकारी, श्री ए0पी0एन0 सिंह अधिशासी अभियन्ता आदि उपस्थित रहें।  


बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा रामगंगा नगर आवासीय योजना एवं ग्रेटर बरेली आवासीय योजना को सफलतापूर्वक विकसित करने के उपरान्त बरेली व आस-पास के जनपद के निवासियों की बढ़ती आवासीय आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुए दिल्ली लखनऊ बड़ा बाईपास एवं पीलीभीत बाईपास राजमार्ग पर लगभग 267.00 हेक्टेयर क्षेत्रफल में नयी टाउनशिप योजना विकसित किये जाने हेतु अर्जन की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गयी है। नयी टाउनशिप योजना में 45 मीटर व 30 मीटर चौड़ी जोनल रोड का प्राविधान किया गया है, इसके अतिरिक्त आन्तरिक सड़कों की चौड़ाई भी 18 मीटर तक रखी गयी है। सभी बिजली की लाइने पूरी तरह से भूमिगत रखी गयी है तथा योजना के अन्दर ही 132 के0वी0ए0 का विद्युत उपकेन्द्र भी प्रस्तावित किया गया है, ताकि योजना के निवासियों को विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। योजना के अन्दर एम्यूजमेन्ट पार्क कम्यूनिटी सेन्टर आदि भी विकसित किये जाने प्रस्तावित है।

whatsapp whatsapp