Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

जिला अधिकारी के आदेश पर कब्र से निकलवा लिया गया महिला का शव

जिला अधिकारी के आदेश पर  कब्र  से निकलवा लिया गया महिला का शव 



हत्या कर गुपचुप तरीके से दफनाने का था आरोप


बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्याकर उसके परिजनों ने चुपचाप तरीके दफना दिया। रविवार को एसएसपी रोहित सिंह सजवाण की रिपोर्ट पर डीएम नितीश कुमार ने अनुमति दी। इसके बाद शव को आज कब्रिस्तान से कड़ी सुरक्षा के बीच निकाला गया। वही पुलिस मामले को पहले से ही संदिग्ध मानकर चल रही है। पुलिस का कहना है कि शव को कब्र से निकाल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया  आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी। बताया जाता है कि प्रेमनगर थाना क्षेत्र के हार्टमैन क्षेत्र में रहनी वाली बब्बो (46) पत्नी सिद्दीक की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद 9 अप्रैल को महिला की निर्मम हत्या कर दी गई। बाद में शव को जलाया भी गया। इसके बाद महिला के शव को कब्रिस्तान में गुपचुप तरीके से दफना दिया गया। बताया यह भी जा रहा है। सीओ और एसपी सिटी ने बीते दिन कड़ाई से पूछताछ की थी। लेकिन आज शव को कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम को भेज दिया ।

whatsapp whatsapp