24 घण्टे के अन्दर हत्या का फरार अभियुक्त गिरफ्तार
24 घण्टे के अन्दर हत्या का फरार अभियुक्त गिरफ्तार
घटना मे प्रयुक्त आला कत्ल भी बरामद
बरेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे अपराध पर अंकुश लगाने व अपराधियो पर कार्यवाही करने के क्रम मे क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय के पर्यवेक्षण मे थाना बारादरी पुलिस द्वारा 21 नवम्बर 2022 को पंजीकृत मु0अ0सं0 1100/2022 धारा 147/148/149/302 आईपीसी का नामजद फरार अभियुक्त राहुल उर्फ अप्पा पुत्र गया प्रसाद निवासी मो0 गंगापुर थाना बारादरी को आला कत्ल एक अदद तमंचा देशी 315 बोर व एक खोका व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर नाजायज के साथ 24 घण्टे से भी कम समय में गिरफ्तार किया गया । बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बारादरी बरेली पर मु0अ0सं0 1102/2022 धारा 3/25/27 ए एक्ट बनाम राहुल उर्फ अप्पा उपरोक्त पंजीकृत किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई। इसपर पहले भी एक मामला दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अभिषेक कुमार, उ0नि0 इसरार अली, उ0नि0 विनय कुमार, हे.का. बलवीर सिंह, का0 सतेन्द्र, का0 शक्ति सिंह, का0 कपिल कुमार थाना बारादरी बरेली मौजूद रहे।