Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

22 वर्षीय महिला सिपाही ने खाया ज़हर, मौत

ऐसा कदम उठाने की जाँच में जुटी पुलिस

चुनाव डियूटी जाते वक्त रास्ते से कियूं लौट आई थी सिपाही


बरेली।   इज्जतनगर थाने में 2018 बैच की महिला सिपाही ने शनिवार को सल्फास खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना पर देर रात अमरोहा से उसके परिवार वाले बरेली पहुंच गये। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

अमरोहा में पटेवा के रहने वाले अजय पाल सिंह की 22 वर्षीय बेटी प्रियंका 2018 बैच की महिला सिपाही है। उसकी पहली पोस्टिंग बरेली के इज़्ज़तनगर थाने में हुई थी। महिला सिपाही थाने में लिखा पढ़ी का काम देख रही थी। पिछले दिनों उसकी ड्यूटी चुनाव में लग गई। जिस पर शनिवार दोपहर को वह बस से बदायूं ड्यूटी पर जा रही थी। रास्ते में तबीयत खराब होने का बहाना बना कर बस से उतर गई। इसके बाद वह डेलापीर पर अपने निजी आवास पर चली गई। इस्पेक्टर इज्जतनगर नीरज सिंह ने बताया कि महिला सिपाही ने सल्फास या कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। थाना पुलिस ने उसका पंचनामा भरा है। पुलिस की सूचना पर उसके परिवार वाले भी बरेली पहुंच गये। आत्महत्या के कारणों की पुलिस जांच कर रही है। लेकिन देर रात तक कुछ पता नहीं चल सका।

whatsapp whatsapp