तारीख से लौट रही महिला पर पति ने किया हमला, ब्लेड से किए वार
तारीख से लौट रही महिला पर पति ने किया हमला, ब्लेड से किए वार
महिला के साथी का भी सिर फोड़ा
बरेली। पति से परेशान महिला ने हलवाई से संबंध बना लिए। कोर्ट में तलाक का मुकदमा डाल दिया। तारीख से वापस जाते वक्त लाल फाटक पुल के नीचे दोनों को पति और ससुरालवालों ने घेर लिया। पति ने उसकी नाक और गर्दन पर ब्लेड से वार किए तो उसके परिजनों ने प्रेमी का सिर फोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। सुभाषनगर थाने के एक गांव निवासी राजमिस्त्री नशे का आदी है। पत्नी को अक्सर पीटता था। परेशान पत्नी ने गांव निवासी हलवाई से संबंध बना लिए। दिसंबर में वह पति को छोड़कर प्रेमी के साथ पानीपत चली गई थी। वहां से दोनों ने बरेली आकर कोर्ट में तलाक का मुकदमा डाल दिया। मंगलवार को दोनों इसी की तारीख देखने पानीपत से आए थे। तारीख के बाद टेंपो से बदायूं की ओर जा रहे थे। शाम चार बजे करीब पति व ससुराल वालों ने महिला और प्रेमी को टेंपो से उतार लिया। चीखपुकार देखकर ट्रैफिक पुलिस ने महिला को बचाया, आरोपी को थाने ले आई
पति ने पत्नी पर ब्लेड से हमला कर दिया। पत्नी की नाक व गर्दन पर कई वार किए। उधर, पति के भाई व बहनोई आदि ने महिला के प्रेमी को डंडों से पीटना शुरू कर दिया। सड़क पर तमाशा व चीखपुकार देखकर ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल राजेंद्र ने आरोपी को मौके से पकड़ लिया। कैंट पुलिस भी मौके पर आ गई। पति को हवालात में बंद कर दिया। आरोपी ने अपनी पत्नी पर बदचलनी के आरोप लगाए। कहा कि उसके दो बच्चे हैं। वह चाहता है कि उसका परिवार न टूटे। कैंट थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।