दोस्त ने बुलाया नौकरी के लिए, छीन लिए दोनों हाथ
नौकरी के बदले मांगे थे चार लाख
तीन दोस्तों पर लगाया पीड़ित ने आरोप
बरेली। एक 20 वर्षीय युवक अपने दोनों हाथ कंधों से खोने के बाद न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है परंतु उसको न्याय नहीं मिल रहा जिससे परेशान होकर वह बृहस्पतिवार को पुन्हा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंचा। ग्राम कुंडरीया खुर्द थाना बिशारतगंज के रहने वाले कल्लू राम पुत्र स्वर्गीय भूपराम ने बताया कि वह मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालता है उसका 20 वर्षीय पुत्र योगेश प्रेम प्रकाश गुप्ता ऑफ इंस्टिट्यूट फरीदपुर मैं पढ़ाई कर रहा था तब 2017 में उसके साथ फरीदपुर निवासी राजवीर भी पढ़ाई कर रहा था। जिससे दोनों में आपस में दोस्ती बढ़ गई एवं राजवीर ने नौकरी लगवाने के बहाने योगेश को 31 जनवरी को लखनऊ बुला लिया वहां पहले से ही प्रोफेसर कैलाश एवं सर्वेश मिल गए तीनों ने मिलकर नौकरी दिलाने के बहाने 4 लाख रुपये की मांग रखी। आरोप है कि पैसा देने से मना करने पर उन्होंने रात के समय चाय में कुछ मिला दिया जब योगेश को होश आया तब वह वहां के अस्पताल में भर्ती था जिस पर उसका सीना जला हुआ था और दोनों हाथों की पूरी खाल गायब थी जिससे मजबूरन डॉक्टरों को दोनों हाथ कंधों से काटने पड़ गए। कल्लू राम ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा मेरे 20 वर्षीय पुत्र का पूरा जीवन तहस-नहस हो गया है एडीजी महोदय के कहने पर एफ आई आर दर्ज की गई परंतु अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है जिससे वह बहुत परेशान है उनको शक है कि किसी षड्यंत्र के तहत योगेश को वहां बुलाया गया था एवं जान से मारने के लिए से यह कृत्य किया गया है ऐसे लोगों को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए