Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

ब्राह्मण समाज को लेकर सोशल मीडिया पर की अभद्र टिप्पणी, मुकदमा दर्ज

ब्राह्मण समाज को लेकर सोशल मीडिया पर की अभद्र टिप्पणी, मुकदमा दर्ज


फरीदपुर, बरेली। फेसबुक पर ब्राह्मण समाज के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट करने पर भड़के ब्राह्मण समाज के लोगों ने फरीदपुर प्रभारी निरीक्षक को ज्ञापन देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की है। 


बरेली के थाना फरीदपुर कस्बे के रहने वाले अनुज कुमार पांडेय ने प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम को ज्ञापन देकर बताया कि मोहल्ला परा निवासी पप्पू यादव द्वारा अपनी फेसबुक आईडी से ब्राह्मण समाज पर अभद्र पोस्ट करके सामाजिक माहौल बिगाड़ने संबंधी पोस्ट लगातार की जाती हैं। जिससे समाज में माहौल खराब हो रहा है। फेसबुक यूजर पप्पू यादव ने अपनी फेसबुक आईडी द्वारा शुक्रवार को ब्राह्मण समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। इसके बाद ब्राह्मण समाज के लोगों में आरोपी के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा। ब्राह्मण सभा के अनुज कुमार ने बताया कि उक्त आरोपी के खिलाफ अन्य आपराधिक मुकदमे थाना फरीदपुर में दर्ज हैं। इंस्पेक्टर राधे श्याम ने दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में अमित पांडे, आकाश शुक्ला, शुभांकर मिश्रा, चंदन शुक्ला, सहित अन्य ब्राह्मण समुदाय के लोग थाने पहुंचे और आरोपी पप्पू यादव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।अनुज पांडे ने पप्पू यादव के खिलाफ शिकायती पत्र थाने में दिया है। पुलिस ने पप्पू यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने शांति भंग की कार्रवाई की है।

whatsapp whatsapp