Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

कुरान का अपमान करने वाले पर हो कार्यवाही

कुरान का अपमान करने वाले पर हो कार्यवाही


एसएसपी को की गई शिकायत


बरेली।          शुक्रवार को अखिल भारतीय अब्बासी वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष शारिक अब्बासी के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायत करते हुए युट्यूबर ईशान व एजाज पर कार्यवाही की मांग की है उन्होंने बताया कि थाना बारादरी के हजियापुर निवासी ईशान अली व उसके भाई एजाज अली ने हाल ही में शॉर्ट फिल्म करिश्मा कुरान का बनाई है जिसमे धार्मिक पवित्र कुरान शरीफ का अपमान किया गया है जिस कारण मुस्लिम समाज के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है उक्त दोनों विपक्षीगण दोबारा सामाजिक विद्वेष की भावना फैलाई जा रही है खुद को मशहूर करने के लिए ऐसे कृत्य कर रहे हैं इसलिए उक्त शॉर्ट मूवी में ईशान अली एवं एजाज अली के साथ अन्य शहर कलाकारों द्वारा भी इनका साथ दिया गया है इससे पूर्व में भी उक्त विपक्षीगण दोबारा अनुसूचित जाति के लोगों की भावनाएं आहत की जा चुकी है जिस पर शांति भंग में चालान भी किया गया था शिकायत करते हुए उक्त दोनों व्यक्तियों एवं साथी कलाकारों पर कठोर से कठोर कार्यवाही करने की मांग की है। शिकायत करने वालों में शरीक अब्बासी, मोहम्मद हसीब, रिहान खान, जुनैद एव वासिफ कुरैशी मौजूद रहे।

whatsapp whatsapp