Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

महानगर महिला मोर्चा ने किया हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन



बरेली।         भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के द्वारा साईं नाथ मंडल व  हरर्मिलाप मंडल द्वारा तीज महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें श्रीमती  सौभाग्यवती गंगवार का आशीर्वाद सभी महिला मोर्चा महानगर को प्राप्त हुआ व प्रदेश महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष व भाजपा कार्यसमिति के सदस्य निवेदिता श्रीवास्तव का सम्मान किया गया व प्रेमा पानू ब्रज क्षेत्र की उपाध्यक्ष व रंजना सोलंकी ब्रज क्षेत्र की कोषाध्यक्ष को सम्मानित किया गया इस पूरे कार्यक्रम को महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष इंदु सेठी के नेतृत्व में किया गया कार्यक्रम महिला मोर्चा महामंत्री नंदा अग्रवाल के निवास पर आयोजित किया गया जिसमें महानगर अध्यक्ष के द्वारा महिला मोर्चा की तरफ से सभी को फोन के द्वारा सूचित किया गया था यह  प्रोग्राम तीन मंडलों के बीच में हुआ था इंदु सेठी के द्वारा सावन के गीत मल्हार लोकगीत गाय गए सभी ने मस्ती के साथ डांस भी किया डॉ निवेदिता श्रीवास्तव ने भी ढोलक पर अपनी प्रतिभा बिखेरी सबको बड़ा आश्चर्य हुआ यह देखकर सबको आनंद आया। महानगर अध्यक्ष इंदु ने बताया 12 तारीख को बांके बिहारी मंडल और 14 तारीख को त्रिवटी नाथ मंडल व मदीना कालीबाड़ी मंडल के कार्यक्रम के होंगे। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष श्रीमती इंदू  सेठी, प्रदेश महिला मोर्चा के उपाध्यक्ष डॉ निवेदिता श्रीवास्तव, गीता छाबड़ा ,सुधा सक्सेना, रचना सक्सेना, माया सक्सेना, पार्षद पूनम गौतम, प्रतिभा जौहरी, प्रीति सक्सेना ,प्रतिभा सिंह, प्रियंका अग्रवाल ,जया अग्रवाल ,सरोज गंगवार ,रीता डिसूजा,  नंदा अग्रवाल आदि उपस्थित रहीं।

whatsapp whatsapp