Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रेडिसन में वृक्षारोपण कर सांसद ने धरती पर हरियाली बढ़ाने का कराया संकल्प

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रेडिसन में वृक्षारोपण कर सांसद ने धरती पर हरियाली बढ़ाने का कराया संकल्प

० एमडी मेहताब सिद्दीकी की एको फ्रेंडली मुहिम को सराहा 

(फोटो कैप्शन : मुख्य अतिथि सांसद छत्रपाल गंगवार होटल प्रांगड़ में पौधारोपण करते साथ में होटल स्टाफ ) 

बरेली । पर्यावरण को बढ़ावा देने को आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार  ने रविवार को होटल रेडिसन में पधारोपण किया।इस मौके पर होटल पदाधिकारी संतोष पलादी, अमित शर्मा व तनवीर हसन ने बुके सौंप प व शॉल ओढ़ाकर सांसद छत्रपाल सिंह का स्वागत किया । सांसद ने होटल रेडिसन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान शुरू करके जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से जूझती दुनिया को पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाने का नया संदेश दिया इसी मुहिम को आरएमएस ग्रुप के एमडी मेहताब सिद्दीकी ने आगे बढाते हुए अपने होटल प्रांगड़ में न केवल पौधारोपण कराया बल्कि 101 पौधों का वितरण भी कराया । यह अभियान आज देश प्रदेश में जन आंदोलन बन चुका है.इस मौके पर आयोजित समारोह में भाग लेने के बाद सांसद संतोष गंगवार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से लड़ रही है. इन चुनौतियों के समाधान के लिए निजी संस्थाओं द्वारा भी पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाने का नया संदेश दिया जा रहा है. " एक पेड़ मां के नाम अभियान "  रेडिसन में आयोजित हुआ । उन्होंने कहा कि  पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाए जाने की पहल को अपने-अपने क्षेत्रों में सभी जन आंदोलन बनाएंगे.इस मौके पर दुष्यंत सिंह, प्रधान धर्मेंद्र कुमार, पूर्व प्रधान वेद प्रकाश, जिंपा सदस्य पति सुरेंद्र कुमार सहित  सुरक्षा प्रबंधक तनवीर हसन, संतोष पलादी, आदित्य मिश्रा,जाकिर अली, शक्षम सिंह, यासीम,शेफ मनोज कुमार आत्मजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

whatsapp whatsapp