Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

बॉयफेंड के साथ मिलकर गर्लफेंड ने की युवक की हत्या

बॉयफेंड के साथ मिलकर गर्लफेंड ने की युवक की हत्या



बोरी में भरा और बरेली में फेंक दिया शव, निशानदेही पर बरामद


दो अप्रैल से गायब था म्रतक शिवांशु गौतम


बरेली। गर्लफेंड ने पहले बॉयफेंड संग मिलकर युवक की हत्या कर दी। कॉल डिटेल निकालने के बाद पुलिस ने गर्लफेंड को हिरासत में लिया तो हत्या का खुलासा हो गया। रविवार को उसकी निशानदेही पर सुभाषनगर से शव बरामद हुआ। पुलिस ने इस मामले में तीन को गिरफ्तार किया है। शिवांशु गौतम (21) बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में नवादा का रहने वाला था। वह दो अप्रैल को दोस्त के घर जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद उसका पता नहीं चला। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उसके लापता होने के बाद से परिजन उसे तलाश कर रहे थे। पुलिस भी तलाश में जुटी थी। कॉल डिटेल के आधार पर रविवार सुबह पुलिस ने उसकी प्रेमिका को पकड़ लिया। उसके साथ दो लड़के भी पकड़े गए। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में लड़की ने ही शिवांशु की हत्या करना कबूल किया है। पता चला कि लड़की का शिवांशु से पहले उसके दोस्त सनी कश्यप से प्रेम प्रसंग चला था। शिवांशु और सनी दोनों गहरे दोस्त थे। पुलिस उसकी निशानदेही पर शव की बरामदगी के लिए बरेली पहुंची। यहां मढ़ीनाथ के जंगल में बोरी में उसका शव मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।  मृतक के भाई अभिषेक ने बताया कि शिवांश किराना की दुकान चलाता था। वह दो अप्रैल को दोस्त के घर जाने की बात कहकर गया था। घर से अकेले ही निकला था। उसका शव मिलने की सूचना पुलिस ने परिवार वालों को दी। आरोप लगाया कि सनी कश्यप और उसकी प्रेमिका ने हत्या कर शव फेंका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

whatsapp whatsapp