Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

किसानों की जमीन कब्जाए बैठा है इफको

किसानों की जमीन कब्जाए बैठा है इफको



एसडीएम के आदेश पर रविवार को पैमाइश के लिए पहुंची टीम 



बरेली। किसानों और सरकारी विभागों की जमीनों पर इफको ने कब्जा कर लिया है। एसडीएम के आदेश पर रविवार को पैमाइश के लिए पूर्व, वर्तमान लेखपाल और नायब तहसीलदार राजकुमार सिन्हा टीम के साथ पहुंचे। इफको का कोई भी अधिकारी न आने के कारण टीम लौट गई। संभावना है कि सोमवार को पैमाइश की जा सकती है। भमोरा के गांव नौगवां अहिरान के रामरहीश, रामदास, रामनिवास, रामवीर, धर्मवीर, भंवरपाल ने कुछ दिन पहले एसडीएम को शिकायत देकर बताया था कि उनकी जमीन गाटा संख्या 234 रकवा 0.089 ग्राम चकरपुर रामनगर में है। यहां इफको फैक्ट्री ने अवैध कब्जा कर लिया है। उन्होंने उच्च न्यायालय की शरण ली थी। न्यायालय ने पैमाइश कर भूमि चिह्नित करने का आदेश दिया है। किसानों ने जमीन पर अवैध अतिक्रमण से हुई आर्थिक क्षति दिलवाने और जमीन अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की। सेंधा गांव के ओमशंकर सक्सेना का आरोप है इफको का ग्राम सभा की करीब 600 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा है। आरोप है कि नौगवां अहिरान के वेदराम सिंह, सूरजपाल सिंह, ओमपाल सिंह, इस्लामाबाद के वीरेन्द्र सिंह यादव, धनपाल सिंह, सुखपाल सिंह, बालिस्टर सिंह, मैना देवी समेत बड़ी संख्या में किसानों की जमीन इफको अवैध तरीके से दबाए बैठी है। 




गांव के राजेश्वर सिंह की मौत हो चुकी है। उनके परिवार वालों का दावा है कि राजेश्वर सिंह की जमीन पर ही इफको का टावर बना हुआ है। पहले कई बार जमीन पर अवैध कब्जों को लेकर शिकायतें हुई, लेकिन इफको प्रबंधन के रसूख के आगे बैकफुट पर आए अफसर आज तक कुछ नहीं कर सके।

टीम मौके पर गई थी लेकिन वापस आ गई। नौगवां अहिरान के रामरहीश, रामदास समेत छह किसानों की जमीन की पैमाइश कराई जाएगी। सरकारी जमीनों पर कब्जे को लेकर पीडब्ल्यूडी और वन विभाग को पत्र भेजा गया है कि वह अपनी जमीन से कब्जा हटवाकर कार्रवाई करें। नापजोख में यदि ग्राम समाज की जमीन पर निर्माण पाया गया तो धारा 67 के तहत जुर्माना डाला जाएगा। धारा 33 के तहत इफको को नोटिस भी भेज रहे हैं।


 गोविंद मौर्य

एसडीएम आंवला

whatsapp whatsapp