Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

बरेली की डॉक्टर अनु महाजन को किया जायेगा कला श्री सम्मान 2025 से सम्मानित

बरेली की डॉक्टर अनु महाजन को किया जायेगा कला श्री सम्मान 2025 से सम्मानित


बरेली।     उत्कर्ष ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश द्वारा  अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी एवं सम्मान समारोह 26 से 27 अप्रैल 2025 को छोटा काशी  गोकर्णनाथ खीरी में होने जा रहा है जिसमें वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय की अध्यक्ष चित्रकला की विभाग प्रभारी डॉक्टर अनु महाजन को कला श्री सम्मान 2025 से सम्मानित किया जाएगा यह सम्मान उन्हें चित्रकला क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिया जा रहा है  डॉ अनु महाजन पिछले कई वर्षों से चित्रकला क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है उन्होंने कई क्षेत्रीय राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय  प्रदर्शनियों में प्रतिभा किया है उनके द्वारा राष्ट्रीय दिवसों पर शासन को चित्रकला के द्वारा सहयोग किया जाता है राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से उनके द्वारा समाज सेवा में भी कार्य किया जाता है जिसके कारण माननीय जिला अधिकारी द्वारा उन्हें बरेली उत्तर प्रदेश में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए भी सम्मानित किया गया था उन्हें कला क्षेत्र में गुरु द्रोणाचार्य सम्मान 2025 एवं अवनींद्रनाथ टैगोर सम्मान 2025 भी मिला है तथा झारखंड के राज्यपाल माननीय संतोष गंगवार द्वारा उन्हें भारतीय नव वर्ष 1 अप्रैल 2025 को स्टेज पर लाइव पेंटिंग करने पर सम्मानित करते हुए स्मृति चिह्न दिया गया था डॉ अनु महाजन ने उत्कर्ष ललित कला अकादमी लखनऊ के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र सिंह पुंडीर तथा सचिव डॉक्टर स्मिता तिवारी को कलाश्री सम्मान के लिए चयनित करने के लिए धन्यवाद दिया|

whatsapp whatsapp